Ladki Bahin Yojana 14th Installment Date: 14वीं किस्त इस दिन होगी जारी, इस बार खाते में जमा होंगे 3000 रूपये

Ladki Bahin Yojana 14th Installment Date: महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक है लाडकी बहन योजना, जिसके जरिए महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

14वीं किस्त पर सरकार का नया अपडेट

अब तक सरकार 13 किस्तें जारी कर चुकी है और लाभार्थियों के खाते में राशि पहुंचाई जा चुकी है। अगस्त में आने वाली 14वीं किस्त का महिलाएं लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। सरकार ने घोषणा की है कि इस बार अगस्त और सितंबर की किस्तें एक साथ मिलेंगी। यानी इस बार महिलाओं के बैंक खाते में कुल 3000 रुपये भेजे जाएंगे।

Ladki Bahin Yojana 14th Installment Date

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जानकारी दी है कि 14वीं किस्त गणेशोत्सव से पहले जारी कर दी जाएगी। इस बार खास बात यह है कि पिछली बार जुलाई की राशि जिन महिलाओं को तकनीकी कारण से नहीं मिल पाई थी, उन्हें भी बकाया राशि का भुगतान इसी किस्त के साथ कर दिया जाएगा।

योजना के लिए पात्रता शर्तें

लाडकी बहन योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र की स्थायी निवासी महिलाओं को दिया जाएगा। महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए और वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। साथ ही परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।

किस्त की स्थिति कैसे जांचें

लाडकी बहन योजना की 14वीं किस्त जारी होते ही महिलाओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS मिलेगा। इसके अलावा बैंक पासबुक अपडेट करवाकर भी राशि की पुष्टि की जा सकती है। नेट बैंकिंग, गूगल पे और फोन पे जैसे डिजिटल माध्यम से भी किस्त की जानकारी निकाली जा सकती है। साथ ही योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी किस्त की स्थिति ऑनलाइन चेक की जा सकती है।

3 thoughts on “Ladki Bahin Yojana 14th Installment Date: 14वीं किस्त इस दिन होगी जारी, इस बार खाते में जमा होंगे 3000 रूपये”

Leave a Comment